बालोद: 50 साल बाद तांदुला नदी पर चला बुलडोजर, 220 मीटर चौड़ी नदी अतिक्रमण से सिमटकर रह गई थी सिर्फ 90 मीटर
Balod, Balod | May 25, 2026 तांदुला नदी को उसके पुराने और वास्तविक स्वरूप में वापस लाने जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार सुबह 5.30 बजे राजस्व विभाग की टीम ने 40 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में नदी किनारे वर्षों से किए गए अतिक्रमण को हटाने अभियान चलाया। प्रशासन ने सिवनी और देउरतराई क्षेत्र में करीब साढ़े 7 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया, जहां लगभग 50 साल से 14