शुजालपुर: सुजालपुर में एक दुकान पर लगी अज्ञात कर्म के चलते आग #लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ खाक
शुजालपुर मंडी के सिविल अस्पताल मार्ग पर स्थित एक दुकान और उसके ऊपर बने पीवीसी पाइप गोदाम में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। गोदाम से धुआं उठता देख दुकान संचालक और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।