ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त मुकेश कुमार पाल निवासी बाग का पुरवा मजरे मनिहर शर्की थाना गदागंज को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अभियुक्त को रविवार को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।बीते दिनों लूट की घटना में शामिल होने पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।