सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ थीम पर आज सिविल अस्पताल खैरागढ़ परिसर में 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने भगवान श्री धन्वंतरी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को आयुर्वेद, योग, संतुलित आहार और औषधीय पौधों के महत्व से अवगत कराया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari ViksitChhattisgarh SevaSeVikas
CGkeAshirwadkaDiya
sevasankalpabhiyan
modiat25
vishnubhaiya