बागली: कमलापुर क्षेत्र में वन अमले पर हमला एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार
Bagli, Dewas | Jun 13, 2026 शनिवार शाम 5 बजे देवास जिले के कमलापुर के भील आमला बीट के कक्ष क्रमांक 94 में अतिक्रमण हटाने गए वन अमले पर हमला करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपियों के खिलाफ कमलापुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।