बलिया: सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान ने बताया, पिछले तीन महीने में सड़क दुर्घटनाओं में 97 लोगों की हुई मौत
Ballia, Ballia | Apr 6, 2026 सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान ने सोमवार की दोपहर एक बजे बताया कि जनपद में पिछले तीन महीने में सड़क दुर्घटनाओं में 97 लोगों की मौत हुई है। इसमें 55 फीसदी घटनाएं भरौली-बलिया व फेफना-रसड़ा हाईवे पर हुई हैं। दुर्घटना के पीछे तेज रफ्तार, रांग साइड व नशे में वाहन चलाना व सड़कों पर अवैध कट व अवैध रूप से वाहन खड़ा करना है।