कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित डायलाब हनुमान मंदिर के पीछे युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, बुधवार शाम 7:30 बजे कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई गोविंद पाटीदार ने बताया कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय विकास पुत्र प्रभु निनामा निवासी पिपलोद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।