हसनपुर: घर से लापता युवक का शव खेत में मिला, परिवार में मचा कोहराम, क्षेत्र में फैली सनसनी
सैदनगली थाना क्षेत्र अंतर्गत उझारी में उस समय दहशत फैल गई, जब बिलाल स्कूल के पास एक खेत में पुलिया के किनारे लापता युवक का शव कट्टे में आधा ढका हुआ मिला। मृतक की पहचान उझारी निवासी 40 वर्षीय इकबाल के रूप में हुई है, जो कल शाम से घर से लापता था। कट्टे में शव मिलने की सूचना खेत के पास पतंग उड़ा रहे बच्चों ने दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।