अमरपाटन: बारी गांव में सड़क से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का विरोध, हंगामे के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा।
मैहर जिला अंतर्गत अमरपाटन तहसील अंतर्गत बारी गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क मार्ग से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई में बाधा डालने वाले लोगों को हिरासत में लिया।