बड़वाह: बड़वाह पुलिस का निर्मल विद्यापीठ में सेफ क्लिक 2.0 अभियान,साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
बड़वाह पुलिस द्वारा प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को दोपहर तीन बजे नगर की निर्मल विद्यापीठ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी