कोरांव: राजपुर में पति-पत्नी के झगड़े के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान हुई मौत
कोरांव थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पति-पत्नी के झगड़े के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी एक विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ जलाने और प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।यह घटना 20 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे हुई थी, जब विवाहिता रागिनी सिंह गंभीर रूप से झुलस गई थी।