शाहनगर: संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई गई शपथ
26 नवंबर, बुधवार, दोपहर करीब 3 बजे स्थानीय सीएम राइज कैंपस 2 में संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शुभम रजक द्वारा किया गया। बच्चों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई और उन्हें संविधान की मूल भावना एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई।