हरिहरगंज: ढाब खुर्द चौकठवा गांव में वज्रपात से दुधारू भैंस की मौत, मुआवजे की मांग
हरिहरगंज प्रखंड के ढाब खुर्द (चौकठवा) गांव स्थित बटाने नदी किनारे घास चर रही दुधारू भैंस पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना उस समय हुई जब गांव निवासी रामसुंदर यादव की भैंस नदी किनारे चर रही थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी-पानी शुरू हुई और वज्रपात की चपेट में आने से भैंस की जान चली गयी।