मऊरानीपुर: लहचूरा थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का खेल बेखौफ: ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल
झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिजारी में खुलेआम अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने खनन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। आरोप है कि रात-दिन मशीनों से मिट्टी का खनन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।