महिदपुर: महिदपुर विधानसभा में डीजल संकट पर विधायक दिनेश जैन का कड़ा विरोध, किसानों की समस्या को लेकर उठाई आवाज
महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों को समय पर डीजल उपलब्ध नहीं होने की समस्या को लेकर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिनेश जैन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। विधायक ने कहा कि खेती के महत्वपूर्ण समय में डीजल की कमी के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पेट्रोलियम कंपनियों से