सीतापुर: महमूदाबाद इलाके में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क पर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की हुई मौत
जनपद के महमूदाबाद इलाके में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हुआ और उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। परिवार में मातम का माहौल है पुलिस की तहकीकात भी जारी है।