गुनौर: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संकट मोचन तलेया में चला स्वच्छता अभियान
Gunnor, Panna | Jun 29, 2026 मध्यप्रदेश शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर परिषद गुनौर द्वारा वार्ड क्रमांक 08 स्थित संकट मोचन तलेया में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्डवासियों एवं नगर परिषद कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान कर तालाब एवं घाट परिसर की साफ-सफाई की तथा जल संरक्षण का संदेश दिया।