इटावा: नववर्ष 2026 के जश्न पर इटावा जनपदवासियों ने सवा दो करोड़ की शराब गटक ली, शराब ठेकों की टाइमिंग बढ़ाई गई: आबकारी अधिकारी
Etawah, Etawah | Jan 3, 2026 नए साल 2026 के जश्न पर जिलेवासी सवा दो करोड़ से ज्यादा की शराब गटक गए। बता दें शासन के निर्देश पर शराब दुकानों की 31 और एक जनवरी की रात में एक घंटे टाइमिंग अधिक बढ़ाई गई थी।देर रात तक खुली दुकानों ने खूब कारोबार बढ़ाया। आबकारी अधिकारी विजयपाल सिंह ने शनिवार सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी विभाग के इस वर्ष ऐतिहासिक बिक्री दर्ज की गई है।