गुण्डरदेही: ग्राम भोथीपार में भक्त माता कर्मा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, 16 गांवों से माताओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
ग्राम भोथीपार में परिक्षेत्रीय स्तरीय भक्त माता कर्मा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।" "कार्यक्रम का भव्य आगाज भक्त माता कर्मा की मूर्ति स्थापना के साथ हुआ। इसके बाद 16 गांवों से आईं माताओं और बहनों ने भव्य कलश यात्रा निकाली, जिससे पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। माता कर्मा के तैलचित्र की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मुख्य समारोह की शुरुआत हुई। "इस अवसर पर परिक्षेत्रीय साहू समाज द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए 16 गांवों के ग्रामीण अध्यक्षों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।