चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित नौ दिवसीय 21 वें नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के चौथे दिन विगत सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह नौ बजे विधायक समीर कुमार मोहंती ने ध्वजारोहण किया। शाम को 7 बजे कौन बनेगा करोड़पति के तर्ज पर कौन बनेगा लखपति कार्यक्रम आयोजित हुआ।