मंदसौर: पशुपतिनाथ शिवना घाट पर 128वें दिन श्रमदान, जलकुंभी मुक्त हुई नदी; लोगों से स्वच्छता अभियान में जुड़ने की अपील
मंदसौर के पशुपतिनाथ शिवना घाट पर विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में 128वें दिन श्रमदान अभियान चलाया गया। सामाजिक संगठनों और कांग्रेस नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लगातार श्रमदान से शिवना नदी जलकुंभी मुक्त हो गई है, अभियान के दौरान गाद और कचरा हटाया गया तथा लोगों से नदी में कपड़े, तस्वीरें और अन्य सामग्री नहीं डालने की अपील की गई,