स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने मधुश्रवा खेल मैदान पर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया। जिला संयोजक राधिका रमण की अध्यक्षता में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, प्रदेश संयोजक सतीश राजू, महामंत्री संजीव कुमार आदि ने स्वामीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया