बीकानेर: बीडीए तहसीलदार पर पेड़ काटने की अनुमति देने का आरोप, कार्रवाई की मांग
गजनेर रोड स्थित कोठारी अस्पताल से एमएस कॉलेज तक बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा पक्का नाला निर्माण कार्य जारी है। इस दौरान नाले के किनारे स्थित लगभग 50 वर्ष पुराने नीम, वील पत्र और शीशम जैसे हरे-भरे पेड़ों को हटाने का विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि बीकानेर विकास प्राधिकरण के तहसीलदार मोतीलाल चोरटिया ने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर पांच पेड़ काटने की अ