सांगोद: सांगोद में रामनवमी मेले में उमड़ा जनसैलाब, 'रामजी की निकली सवारी' पर श्रद्धालु झूमे
Sangod, Kota | Apr 4, 2026 रामनवमी मेले में शुक्रवार रात करीब 10 बजे से भक्ति, संस्कृति और रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां दर्शक कार्यक्रमों को देखकर मंत्रमुग्ध हो उठे। सांगोद क्षेत्र के कनवास में चल रहे रामनवमी मेले के तहत मेला रंगमंच पर बृज की होली, महाकाली झांकी, महाबली हनुमान, मयूर नृत्य और शिव विवाह जैसे भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।