भभुआ: दुमदुम गांव में पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते पति ने कीटनाशक दवा खाई, तबीयत बिगड़ी, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 14, 2025 दुमदुम गांव में पति पत्नी के आपसी विवाद को लेकर पति ने कीटनाशक दवा खा लिया। यह घटना बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई। जो भभुआ थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव निवासी शिव गोंड के 25 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार बताया जाता है। जहां परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद को लेकर झगड़ा झंझट में कीटनाशक दवा खा लिया था। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।