मुरैना नगर: सिविल लाइन की कार्रवाई,तस्करों को धमकाने वाला शराब ठेकेदार गिरफ्तार,रायफल-पिस्टल जब्त,13 साल पुराना5 हजार का इनामी निकला
मुरैना सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जौरी निवासी शराब ठेकेदार सुरेश उपाध्याय को आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया और जेल भेज दिया। वीडियो में वह रायफल और पिस्टल लेकर तस्करों को धमकाता दिखा। पुलिस ने दोनों हथियार जब्त कर लिए। जांच में वह 13 साल पुराने शराब तस्करी के मामले में जौरा थाने का 5 हजार रुपये का इनामी भी निकला।