चंडी: रजरप्पा से लौट रहे युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में छाया मातम
Chandi, Nalanda | May 11, 2026 चंडी थाना क्षेत्र के बिरनावां गांव निवासी 23 वर्षीय सूरज कुमार की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 5 मई की देर रात रजौली टोल टैक्स के पास हुई थी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार का इलाज पटना में चल रहा था, जहां 10 मई रविवार की रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक सूरज कुमार, अरविं