बरवाला: चंडी मंदिर थाने में इंपाउंड वाहनों की बैटरियां हुईं चोरी, मामला दर्ज
चंडीमंदिर पुलिस थाना में बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया है। चंडी मंदिर पुलिस थाना के माल खाना इंचार्ज की शिकायत पर थाने में खड़े इंपाउंड वाहनों की बैटरियां चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है। वीरवार को सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी अनुसार थाने के अंदर इंपाउंड किए गए कई वाहनों की बैटरियां अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की गई है।