बरवाला: पिंजौर के बिटना रोड पर दो दुकानों में हुई चोरी
पिंजौर के बिटना रोड पर स्थित दो दुकानों में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला वीरवार को सुबह 8:00 बजे सामने आया है। दुकानों से अज्ञात चोरों के द्वारा भारी मात्रा में सामान चोरी किया गया है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बाद दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष पनप रहा है।