बस्तर सांसद महेश कश्यप ने जिले के हाट पदमूर निवासी दिव्यांग कृष्णा बघेल को, सांसद निधि के तहत, ट्राई सायकल प्रदान किया। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि यह पहल केवल एक सहयोग नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के लिए आवागमन की सुगमता सुनिश्चित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।