अंबा थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 241 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस दौरान ऑटो से शराब की तस्करी कर रहे एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र चौहान के रूप में हुई है, जो औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।