श्रीनगर: दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में एक युवक घायल
केनगर चौक पर गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों की तत्परता से घायल युवक को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र केनगर पहुंचाया गया।