बरडीहा: बहिराजाड़ा सांप के डसने से महिला की हालत बिगड़ी, हायर सेंटर रेफर
बिसुनियां गांव निवासी सीताराम यादव की पत्नी 40 वर्षीय बसंता देवी को रविवार की शाम सांप ने डस लिया। गंभीर अवस्था में उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सोमवार की दोपहर में हायर सेंटर रेफर कर दिया।