जसवंतनगर: ग्राम धनुवा में मिशन शक्ति के तहत महिला चौपाल का आयोजन, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारी
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने ग्राम धनुवा हॉटस्पॉट क्षेत्र में महिला चौपाल लगाई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। थाना उपनिरीक्षक शुभम वर्मा के नेतृत्व में हुई चौपाल में महिलाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी न शेयर करने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारियां दी गई।