गुमला: डीसी ने विश्व स्तनपान दिवस के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया व सेविकाओं को कार्यालय में किया सम्मानित
Gumla, Gumla | Aug 13, 2025 विश्व स्तनपान दिवस समापन समारोह बुधवार को उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्तनपान जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित मुखिया एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत की मुखिया फ्लोरेंस देवी तथा अन्य शामिल रहे।