रेवाड़ी: ओढ़ी कट के पास प्लास्टिक वेस्ट में लगी आग, बुझाने में हुई परेशानी, फायर कर्मियों को पानी के लिए करनी पड़ी मशक्कत
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर ओढ़ी कट के पास शनिवार सुबह स्क्रैप के ढेर में आग लग गई। एक गर्भवती महिला आग में फंस गई, जिसे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग से बाहर निकाला। आग ने इतना भीषण रूप धारण कर लिया कि फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों को भी आग पर काबू पाने में कई घंटे का समय लग गया। पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर तैनात रहीं।