धमतरी: बेटी के जन्म पर पिता ने मनाया जश्न, बाजे-गाजे के साथ बेटी को अस्पताल से घर लाया
बता दे की धमतरी के महंत घासीदास वार्ड निवासी रूपेश लहरे को संतान के रूप में पुत्री प्राप्ति हुई है। जिसको लेकर उनका पूरा परिवार काफी उत्साहित है। क्योंकि उन्होंने भगवान से बेटी देने की कामना की थी। वही जब उनकी पत्नी का प्रसव हुआ तो पुत्री रत्न की प्राप्ति उन्हें हुई। जिसको लेकर सोमवार की रात बाजे गाजे के साथ अपनी बेटी को अस्पताल से घर लाया।