रामपुर: कांवड़ यात्रा के लिए ज़ीरो पॉइंट पर डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Rampur, Rampur | Jul 26, 2025 शनिवार को शाम सात बजे के आसपास मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के जिलाधिकारी जोगेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पवित्र सावन माह के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जीरो प्वाइंट शहजादनगर का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।