कोडरमा: शादी का कार्ड बांटने जा रही महिला बाइक से गिरकर घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के बरियाडीह के समीप शनिवार को बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घायल की पहचान नावाडीह निवासी 40 वर्षीय सोनिया देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला शादी का कार्ड बांटने बाइक से डोरंडा जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर उन्हें उल्टी आने लगी। जिसके बाद चक्कर आने से महिल बाइक से गिरकर घायल हो गई।