सीतापुर: शाह महोली के पास सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के शाह महोली के पास सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई थी, घायल महिला को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस तहकीकात में जुटी है।