जगाधरी: रादौर युवक की पिटाई के मामले में शिकायत देने पर भी कार्रवाई न होने के चलते थाना प्रभारी से पीड़ित पक्ष ने की मुलाकात
रादौर बस स्टैंड पर कुछ दिन पहले इमरान की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने इसमें अभी तक कोई कार्यवाही नही की जिसके चलते मोजिज लोगों ने आज थाना प्रभारी से इसमें कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने का अन्यथा वह कोई बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।