जगाधरी: सरस्वती स्कूल में चुनाव अधिकारी ने चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों की ली बैठक
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करने के उद्देश्य से चुनाव अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने आज चुनाव में ड्यूटी करने वाले सभी अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उनको वोटिंग मशीन लेने से लेकर जमा करने तक की जानकारी दी गई। और अगर कोई दिक्कत आती है तो वह कहां पर इसको लेकर संपर्क कर सकते हैं इसकी जानकारी देते हुए फीडबैक भी लिया।