राजनगर: अपनी ही जमीन पर बुवाई करने पहुंचे किसान परिवार से मारपीट का आरोप, अवैध बालू खनन रोकने पर दी जान से मारने की धमकी
बमीठा थाना क्षेत्र के बरद्वाहा गांव में किसान परिवार ने दबंगों पर अवैध बालू खनन और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2 बजे किसान छन्नू पटेल अपने खेत में बुवाई करने पहुंचे थे। आरोप है कि उनकी जमीन पर कुछ लोग जबरन बालू खोदकर डंप कर रहे थे। जब किसान ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ, पत्नी और बेटे की मारपीट कर दी तथा जान