बांधवगढ़: धमनी मोड़ पर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी; दो आरोपियों पर मामला दर्ज
उमरिया जिले की कलेली तहसील अंतर्गत धमनी मोड़ के पास रोहित बडकरे (25) निवासी राझी, थाना कोतवाली जबलपुर के साथ तेजभान सिंह और मिथलेश सिंह द्वारा गाली-गलौज व मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। मामले में नौरोजाबाद थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।