सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने कड़ाह गांव से न्यायालय के दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Aug 17, 2025 सिलाव थाना की पुलिस ने न्यायालय के दो वारंटियों को कड़ाह गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में कड़ाह निवासी मोहम्मद वसीम और मोहम्मद एजाज है। सिलाव थानाध्यक्ष ने रविवार की दोपहर 2 बजे बताया की पूर्व के मामले में मो वसीम और एजाज के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था उसी वारंट के आधार पर दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।