चरखी दादरी जिला अब जहरमुक्त खेती की दिशा में हरियाणा में एक नई मिसाल कायम करने जा रहा है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से जिले के शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के 50 चयनित शिक्षकों ने भाग लिया।