सुपौल: नवगठित डिग्री कॉलेजों को जल्द किया जाएगा क्रियाशील, डीएम ने अधिकारियों और प्राचार्यों को दिए आवश्यक निर्देश
Supaul, Supaul | Jun 6, 2026 सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को नवगठित डिग्री कॉलेजों के संचालन से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य डिग्री कॉलेजों में मरम्मत, निर्माण कार्य, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता तथा जिन विद्यालय भवनों में कॉलेज संचालित किए जाने हैं, उनकी भौतिक स्थिति की समीक्षा करना था। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाध