करेरा: करैरा के सर्वोदय चौराहा पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम घायल, चालक फरार
करैरा। सर्वोदय चौराहा क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम नमन नामदेव घायल हो गया। हादसा 25 जून की रात करीब 9:00 बजे हुआ, जब वह घर के बाहर खेल रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासूम सड़क पर गिर पड़ा और उसके बाएं पैर के घुटने के नीचे तथा सिर में चोटें आईं। बाइक चालक मौके से फरार हो गया मामला थाने पहुंचा