ALTF टीम ने जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध कार्रवाई किया है। जहां पुलिस टीम ने 20 लीटर देसी शराब बरामद किया। इस दौरान 3800 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया। साथ ही पुलिस ने अभियान के तहत 10 अभियुक्त एवं एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा बुधवार की रात 8:29 पर दी गई।