श्योपुर। शहर में पाली रोड़ पीजी कॉलेज से गुरूवार को शाम 06 बजे बैरवा महासभा, भीम आर्मी सहित कई संगठनो ने पैदल मार्च निकालते हुए आईपीएस वाई पूरण की आत्महत्या एवं हरिओम वाल्म्किी की हत्या के मामले में जिम्मेदार लोगो पर एससीएसटी एक्ट के तहत एफआईआर की मांग की गई। साथ ही एक ज्ञापन भी राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को सौंपा है।